Home
/
All Blogs
/
How to Get an Education Loan?

Education Loan कैसे मिलता है?

Written By
Raghuvamshi Kanukruthi
&
Reviewed By
Updated On:
Feb 13, 2026
|
5 Minutes
mins read
Raghuvamshi Kanukruthi
Updated On:
Feb 13, 2026

Get Your Education Funded

10 Times Faster than Banks

Thanks! We will reach out to you shortly.
Apply Now

Apply Education Loan

Up to Rs. 50 Lakhs for 10 Years.
10X Faster.

Thanks! We will reach out to you shortly.
Apply Now

लगभग हर एक स्टूडेंट का सपना होता है कि वो एक अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से अपनी एजुकेशन पूरी करे। लेकिन कभी-कभी फाइनेंशियल सिचवेशन की वज़ह से कुछ स्टूडेंट अपनी हायर एजुकेशन पूरी ही नहीं कर पाते है। लेकिन अब आपकी फाइनेंशियल प्रॉब्लम, आपके करियर की रुकावट नहीं बनेगी, क्योंकि अगर आप आर्थिक रूप के कमज़ोर है लेकिन आप एक अच्छे स्टूडेंट्स है और अपनी हायर एजुकेशन पूरी करना चाहते हैं तो आपको एजुकेशन लोन मिलने और अपने सपने को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता है। 

लेकिन अगर आप सोच रहे है कि मुझे तो एजुकेशन लोन और उनकी प्रोसेस के बारे में कुछ भी नहीं पता है तो घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि हम इस आर्टिकल एजुकेशन लोन कैसे मिलता है? में आपको एजुकेशन लोन, सरकारी योजनाएं, योग्यता और लोन की प्रक्रिया के बारे में बताएँगे, जिससे आप एजुकेशन लोन की पूरी प्रोसेस और अलग-अलग बैंक की लोन स्कीम को समझकर अपने लिए एक अच्छे लोन का चयन कर सकते हैं। 

एजुकेशन लोन क्या होता है 

ऐसे स्टूडेंट जो अपनी फाइनेंशियल कंडीशन की वज़ह से अपने कॉलेज/ युनिवर्सिटी की फ़ीस नहीं भर पाते, एजुकेशन लोन उन्हीं स्टूडेंट की इस प्रॉब्लम को सॉल्व करता है। इस लोन में हमें बैंक, कॉलेज की फीस, हॉस्टल रेंट और अन्य खर्चो के लिए लोन देता है जिसे हम अपनी जॉब लगने के बाद किश्तों में चुका सकते हैं। आइये इस आर्टिकल Education Loan Kaise Milta Hai, में हम समझेंगे कि एजुकेशन लोन कितनी तरह का होता है, कैसे मिलता है और इसके लिए क्या पात्रता (Eligibility) होनी चाहिए। 

एजुकेशन लोन कितने तरह के होते हैं?

एजुकेशन लोन भी, अन्य लोन की तरह अलग-अलग तरह के हो सकते हैं, जैसे - गवर्नमेंट लोन, बैंक लोन, सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन, इंटरेस्ट, लोकेशन, कोर्स का प्रकार और बैंक के हिसाब से अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। चलिए हम समझते हैं कि गवर्नमेंट और बैंक लोन में क्या डिफरेंस होता है और साथ ही हम, हमारी जरूरत के हिसाब से किस तरह का एजुकेशन लोन ले सकते हैं। 

गवर्नमेंट लोन 

अगर आप आर्थिक रूप से कमज़ोर लेकिन एक प्रतिभावान स्टूडेंट है तो आपको गवर्नमेंट की लोन स्कीम में लोन मिल सकता है। अभी भारत सरकार ने हाल ही में विद्या लक्ष्मी पोर्टल लॉन्च किया है जो स्टूडेंट्स को बैंक से लोन दिलवाने में स्टूडेंट की हेल्प करता है। इसके अलावा MBBS और IIT कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए भी सरकार, स्टूडेंट्स को लोन प्रोवाइड करती है। इस तरह के लोन का सबसे बड़ा बेनिफिट यह होता है कि इसमें ब्याज़ दर भी कम होती है साथ ही गवर्नमेंट अपनी तरफ से आपको सब्सिडी भी प्रोवाइड करती है। 

बैंक लोन 

अगर आप किसी अच्छे कॉलेज\युनिवर्सिटी से डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करना चाहते है, तब आप एजुकेशन लोन के लिए भारत की किसी भी बैंक में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भारत की अधिकतर बैंक, स्टूडेंटस को एजुकेशन लोन प्रोवाइड करती है। बैंक से लिए गए एजुकेशन लोन पर गवर्नमेंट लोन की अपेक्षा इंटरेस्ट रेट थोड़ा ज्यादा होता है एवं यह अलग-अलग बैंक के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। बैंक से लिए गए लोन को आप जॉब लगने के बाद रिपेमेंट कर सकते हो और इसके लिए बैंक आपको लगभग 15 साल तक का रिपेमेंट टाइम देती है। 

इंटरनेशनल एजुकेशन लोन 

अगर आप विदेश जाकर अपनी हायर स्टडीज़ करना चाहते हो तो इसके लिए भी भारत की अधिकतर बैंक आपको लोन प्रोवाइड करती है। इसमें आपकी कॉलेज फीस, हॉस्टल रेंट और अन्य सभी खर्चे इंक्लूड रहते हैं। इंटरनेशन एजुकेशन के लिए, लिये गए लोन की ब्याज़ दर और रिपेमेंट बैंक के अकॉर्डिंग अलग-अलग हो सकता है। 

इस आर्टिकल Education Loan Kaise Milta Hai में हम आपको भारत और विदेश में पढ़ाई करने के लिए एजुकेशन लोन देने वाले कुछ प्रमुख बैंको के नाम और लोन पर लगने वाला इंटरेस्ट बता रहे हैं। 

बैंक भारत में पढ़ने के लिए लोन पर इंटरेस्ट विदेश में पढ़ने के लिए लोन इंटरेस्ट
बैंक ऑफ इंडिया 9.05% 9.05%
इंडियन ओवरसीज़ बैंक 10.65% 10.65%
SBI 7.00% 8.80%
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.70% 8.35%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 8.50% 8.50%
केनरा बैंक 8.50% 8.50%
IDBI बैंक 6.90% 8.40%
फेडरल बैंक 10.05% 10.05%
UCO बैंक 9.30% 9.30%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.40% 8.05%
PNB 7.05% 10.65%
एक्सिस बैंक 13.70% 13.70%

एजुकेशन लोन लेने के लिए पात्रता (Eligibility)

एजुकेशन लोन के लिए सबसे पहली शर्त है कि आप सिर्फ अपनी स्टडी के लिए ही लोन ले सकते हैं। इस लोन में अप्लाय के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है, जैसे - कॉलेज एडमिशन सर्टिफिकेट, पिछली क्लास का एग्जाम सर्टिफिकेट, आय-जाति सर्टिफिकेट और साथ ही अन्य डॉक्युमेंट्स। आइये जानते हैं कि बैंक आपको लोन देते समय कौनसे क्राइटेरिया को देखता है। 

1. डिग्री का प्रकार और युनिवर्सिटी 

एजुकेशन लोन के लिए सबसे पहले यह चेक किया जाता है कि आप किस तरह का कोर्स करना चाहते हैं और किस यूनिवर्सिटी/ कॉलेज से करना चाहते हैं। क्योंकि बैंक, यूनिवर्सिटी (University) और कोर्स के अकॉर्डिंग ही लोन का अमाउंट डिसाइड करता है। 

2. एकेडमिक रिकॉर्ड 

बैंक किसी भी स्टूडेंट को लोन देते समय यह भी देखता है कि पिछली एग्जाम में आपने कैसा परफॉर्म किया था और अभी तक आपके ऐकेडमी के रिकॉर्ड कैसे रहे हैं। क्योंकि आपके परफॉर्मन्स को देखकर ही बैंक आपकी लोन एप्लिकेशन और अमाउंट डिसाइड किया जाता है। 

3. फाइनेंशियल बैकग्राउंड

सबसे इंपॉर्टेंट पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria) आपका फाइनेंशियल बैकग्राउंड होता है और इसी में कई सारे स्टूडेंट Eligible नहीं हो पाते हैं। एजुकेशन लोन के लिए आपका एक स्ट्रांग बैकग्राउंड होना चाहिए, जिसका मतलब आपके पेरेंट्स (Parents) या फिर रिलेटिव्स का एक रेगुलर इनकम सोर्स होना जरुरी है। 

एजुकेशन लोन पर ब्याज दर 

एजुकेशन लोन पर लगने वाले इंटरेस्ट के बारे में पहले भी टेबल में समझ लिया है। दरअसल एजुकेशन लोन पर लगने वाली ब्याज दर बैंक की पॉलिसी और हमारे cibil (सिबिल) पर भी निर्भर करता है। साथ ही हमें फिक्स ब्याज दर और वेरिएबल ब्याज दर को समझना बहुत जरुरी है क्योंकि फिक्स ब्याज दर पूरे लोन पीरियड में एक जैसी ही रहती है लेकिन वेरिएबल रेट्स समय-समय पर चेंज होते रहते हैं।

लोन लेने के लिए कॉमन Eligibility और एप्लीकेशन प्रोसेस

लोन लेने की Eligibility

  1. उम्र  - आवेदक (Applicant) की उम्र  18 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए।
  2. ऐकेडेमिक रिकार्ड्स - अभी तक का ऐकेडेमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए, मेरिट स्टूडेंट्स होंगे तो ज्यादातर बेहतर माना जाता है।
  3. कोर्स और इंस्टीट्यूशन - लोन सिर्फ उन्हीं कोर्सेज और यूनिवर्सिटी पर दिया जाता है जो लेंडर्स यानी बैंक से एप्रूव्ड हैं। 
  4. नैशनालिटी (नागरिकता)- प्राइवेट बैंको के लिए आपकी नेशनलिटी ज्यादा मैटर नहीं करती है पर अगर आप किसी गवर्नमेंट लोन के लिए अप्लाई कर रहे है तब आपको भारत का नागरिक होना जरूरी है। 

एजुकेशन लोन के लिए को-बॉरोवर/ गैरेंटर (Co-Borrower/Guarantor)

ज्यादातर लेंडर्स यानी कि बैंक्स को एक को-बॉरोवर की जरूरत होती है जिसे हम ग्यारेंटर (Guarantor) भी कह सकते है। ये ग्यारेंटर (Guarantor) आपके पेरेंट्स या फिर आपका कोई रिश्तेदार भी हो सकते हैं। पर ये जरूरी है कि गैरेंटर का खुद का एक अच्छा क्रेडिट रेकॉर्ड होना चाहिए, क्रेडिट स्कोर को 750 पॉइंट्स से ऊपर रखें तभी आपको एजुकेशन लोन मिलने के चान्सेस बढ़ सकते हैं। ये गैरेंटर बैंक्स यानी कि लेंडर्स को को-बॉरोवर के रूप में ये गारंटी देते हैं कि अगर फ्यूचर में आपने लिया हुआ लोन वापस नहीं करते हैं तो वो खुद से उसकी भरपाई करके देगा या फिर आपसे भरपाई करवाने में बैंक की मदद करेगा।

एप्लीकेशन के लिए लगने वाले डाक्यूमेंट्स

जन्म-तिथि प्रमाणपत्र (Birth Certificate), पासपोर्ट साइज की फोटो, आधार कार्ड, स्कूल या कॉलेज की तरफ़ से एडमिशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, एजुकेशन रिकॉर्ड, आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) आदि शामिल हो सकते हैं। एजुकेशन लोन अप्लाई करने के लिए और भी जिन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रकार हैं-

  1. बैंक्स से मिलने वाला लोन आवेदन फॉर्म (Application Form)
  2. KYC के लिए पहचान पत्र (Identity Card) और रहिवासी प्रमाणपत्र (Residential Proof)
  3. ऐकेडेमिक रेकॉर्ड्स के लिए पिछले कुछ वर्षों (Years) की मार्कशीट
  4. एजुकेशन इंस्टिट्यूट से प्रवेश पत्र (Admission Letter)
  5. इंस्टिट्यूट से कोर्स के लिए लगने वाले पूरे फीस का स्ट्रक्चर
  6. गैरेंटर (Guarantor) का इनकम प्रूफ

एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कैसे करें 

आप एजुकेशन लोन लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं। प्रोसेस कुछ इस तरह है। 

1. लोन ऑप्शन्स की रिसर्च करें और उनमें कम्पेयर करके देखें -

एजुकेशन लोन लेने से पहले सभी बैंकों के ऑफर को कम्पेयर करके देख लेना चाहिए क्योंकि सभी बैंक का इंटरेस्ट रेट, रिपेमेंट टाइम ओर टर्म एंड कंडीशन अलग-अलग होती है। इसलिए हमें इंटरेस्ट रेट, लोन प्रोसेसिंग और रीपेमेंट (Repayment) का टाइम कितना होगा, इन सभी बातों  को अच्छे से समझ लेना चाहिए 

2. सभी इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट को कलेक्ट करें - 

लोन के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत लगने वाली है उनको पहले ही कम्प्लीट कर लेना चाहिए जिससे कि बाद में कुछ परेशानी न हो।

3. लोन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें - 

बैंक द्वारा दिया गया लोन एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से  भरकर, सभी डॉक्युमेंट्स की कॉपीज को Attach करके संबंधित बैंक ऑफिसर  के पास जमा कर दें ।

4. लोन अप्रूवल और पेमेंट -

सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद लेंडर आपके एप्लीकेशन को प्रोसेस करते हैं और अप्रूवल आने के बाद आपके बैंक अकाउंट में लोन का पैसा जमा कर दिया जाता है। 

लोन ऑप्शन्स के बीच तुलना करना और सही लेंडर को सिलेक्ट करना 

लोन का चुनाव करते समय इन बातों पर ध्यान दें -

  1. ब्याज़ दर - सबसे जरूरी जो बात है, वो है आपकी ओवरऑल लोन कॉस्ट डिसाइड करना । सोच विचार करके सबसे कम इंटरेस्ट रेट वाला लोन ही चुनाव करना चाहिए। 
  1. फीस - प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट पेनाल्टी, और कोई भी एप्लीकेबल चार्जेज़ है या नही, ये ठीक से चेक कर लें।
  1. लोन चुकाने में लचीलापन (Repayment Flexibility) - लोन अवधि, मोरेटोरियम अवधि, और पढ़ाई करने की अवधि के दौरान रीपेमेंट चेक करके के ऑप्शन्स को कंसीडर करना चाहिए। 
  1. लोन प्रोसेसिंग टाइम - सभी डॉक्यूमेंट सही होने पर लोन जल्दी प्रोसेस हो जाता है और खर्चे के लिए फंड्स जल्दी मिल जाता है। 
  1. ग्राहक सेवा (Customer Service) - सबसे अच्छा ग्राहक सेवा रेकॉर्ड वाले बैंक का  ही चुनाव करना चाहिए जिससे कि ऐप्लीकेशन के समय कोई दिक्कत न आएं। और सब कुछ सही से हो जाए।

गवर्नमेंट या प्राइवेट लेंडर्स, कौन सा ऑप्शन सबसे अच्छा है?

  • गवर्नमेंट लोन - इस टाइप के लोन्स में कम इंटरेस्ट रेट्स, लोन चुकाने (Repayment) ऑप्शन्स में लचीलापन (Flexibility) और गवर्नमेंट सब्सिडीस मिलती हैं। लेकिन इसमें लोन प्रोसेस होने में समय ज्यादा लग सकता है। इसके पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)  बहुत सारे और कठिन (Strict) होते हैं। 
  • प्राइवेट लोन्स - इस टाइप के लोन फ़ास्ट प्रोसेसिंग होते हैं, कभी-कभी एप्लीकेशन के तुरंत बाद ही ये लोन मिल जाती है, और प्राइवेट लेंडर्स आपको ज्यादा से ज्यादा लोन ऑफर करते हैं, लेकिन इसमें इंटरेस्ट रेट्स और हिडन चार्जेस बहुत ज्यादा होते हैं। इसलिए इसमें अप्लाई करने से पहले इसके टर्म्स और कंडीशन्स को अच्छे से पढ़ना जरूरी होता है। 

लेंडर्स की रेपुटेशन के बारे में पता करना जरूरी क्यों है?

Education Loan Kaise Le इसके लिए एक अच्छे लेंडिंग प्रक्टिसेस और ट्रांसपेरेंट कम्युनिकेशन के लिए एक अच्छे लेंडर को सिलेक्ट करना जरूरी होता है। इसके लिए किसी दूसरे बॉरोवर के ऑनलाइन रिव्यु को पढ़ना और कस्टमर सर्विसेज के बारे मे पता करना एक अच्छी प्रैक्टिस मानी जाती है। 

लोन टर्म्स निगोशिएट करने के कुछ टिप्स

गवर्नमेंट लोन्स में इंटरेस्ट रेट्स तो फिक्स होते हैं ऐसे में निगोशिएट करना पॉसिबल नहीं है लेकिन प्राइवेट लेंडर्स के साथ आप इंटरेस्ट रेट्स को लेकर निगोशिएट कर सकते हैं। आप अलग अलग लेंडर्स के ऑफर्स को कंपेयर करके बेस्ट लेंडर और बेस्ट डील ग्रैब कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी बार्गेनिंग को सक्सेसफुल बनाने के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर मेंटेन करने की जरूरत होगी।

एजुकेशन लोन को अच्छे से मैनेज करने के लिए कुछ जरूरी बातें 

Education loan kaise liya jata hai इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है जैसे कि - 

1. बजट बनाना 

  • अपने कोर्स के फीस, रहने और खाने पीने का खर्चा, किताबों का खर्चा और दूसरे चीजों के खर्चों को मिलाकर एक रीयलिस्टिक बजट बना लेना चाहिए।
  • हर महीने आप कितना कमा रहे हैं और कितना खर्च कर रहे हैं। कम खर्च करने के लिए सही से मैनेजमेंट करना चाहिए। 
  • एक्स्ट्रा और बेफिजूल के खर्चे जैसे की गैर जरुरी एंटरटेनमेंट, पार्टीज़ पर खर्च करना बंद कर देना चाहिए ।

2. लोन अमाउंट को कम करना 

  • स्कॉलरशिप और ग्रांट्स के लिए इंस्टिट्यूट में अप्लाई करें जिससे कि लोन कम लेना पड़े।
  • स्टडी के साथ साथ पार्ट टाइम वर्क या फिर फ्रीलांसिंग कर सकते हैं ताकि एक्स्ट्रा इनकम आ  सके।
  • सेपरेट रूम रेंट पर लेने से अच्छा होस्टल या फिर कुछ लोगों के साथ पार्टनरशिप में रहना एक अच्छा विचार हो सकता है, इससे रूम रेंट का खर्च कम आएगा।

3. री पेमेंट पॉलिसी को समझना 

  • लोन एग्रीमेंट को अच्छे से से पढ़ लेना चाहिए ताकि आपको इंटरेस्ट रेट, री पेमेंट टेन्योर और फीस की जानकारी सही से हो जाए।
  • अपने बजट के हिसाब से एक री पेमेंट प्लान बनाएं और लेट फीस से बचने के लिए ऑटोमेटिक मंथली पेमेंट्स को सेटअप करने पर विचार करें।

4. डेफरिंग रीपेमेंट 

  • कुछ लोन्स आपको पढ़ाई करते हुए या ग्रेजुएशन के बाद ग्रेस पीरियड में डिफरमेंट ऑफर करते हैं।
  • इस डिफरमेंट का इस्तेमाल पढ़ाई पर ध्यान देने और ग्रेजुएशन के बाद अच्छी जॉब पाने के लिए करो।

5. जल्दी लोन चुकाने के फायदे 

  • लोन जल्दी चुकाने से आप अपना पैसा और बहुत सारा इंटरेस्ट बचा सकते हैं। 
  • जब भी पॉसिबल हो, ज्यादा पेमेंट करके अपने लोन के बर्डन को कम कर लें। 
  • ग्रेस पीरियड में कुछ लोन अमाउंट एडवांस में चुकाने के ऑप्शन एक्स्प्लोर करो।

Education Loan Kaise Milta Hai इस पर ये गाइड आपको एजुकेशन लोन की सही जानकारी देने  में मदद करेगी। लोन ऑप्शन्स, Eligibility Criteria और री पेमेंट प्लान्स को समझकर अपनी पढ़ाई के लिए सही डिसीजन ले सकते हैं। सही प्लानिंग और लोन मैनेजमेंट से आप अपने फ्यूचर में बिना ज्यादा डेब्ट(Debt) के इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Are you parent of a JEE/NEET aspirant?

Join the group and get latest updates, expert advice on counselling and college selection. Completely FREE!

Education Loan for Medical Colleges

MBBS | BDS | BAMS | Bsc Nusring |Or Pay Fees for Any Medical Course in India - Up to. Rs. 50 Lacs

Fund your Higher Education with Propelld

100% Fees Covered.Minimal Docs. Maximum Approval

Thanks! We will reach out to you shortly.
Apply Now

No Collateral Fastest Education Loan

Available in all top Coaching Institutes
Get Loan

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मैं एजुकेशन लोन लेने के लिए Eligible हूँ?

आपकी Eligibility कई फैक्टर्स पर डिपेंड करती है जैसे कि आपका कोर्स, कॉलेज या यूनिवर्सिटी, पेरेंट्स की इनकम और आपके पास्ट एकेडेमिक रेकॉर्ड्स। जनरली, गवर्नमेंट ऑथोराइज़्ड इंस्टीट्यूशन के लिए एजुकेशन लोन मिलना ज्यादा आसान होता है।  

Education Loan के लिए मैं कितना अमाउंट ले सकता/सकती हूं?

बैंक्स द्वारा दिया जाने वाला लोन अमाउंट आपके कोर्स फीस, होस्टल और लिविंग एक्सपेंसेस और ग्यारेंटर के क्रेडिट पर डिपेंड करता है। इंडिया में Education Loan 5 से 10 लाख के बीच होता है और अब्रॉड स्टडीज के लिए 1 से 1.5 करोड़ के बीच होता है। 

Education Loan के लिए अप्लाई करने के लिए मुझे कौन-से डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे?

  1. ID प्रूफ जैसे कि पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड आदि।
  2. एड्रेस प्रूफ जैसे कि इलेक्ट्रिसिटी बिल, फ़ोन बिल, आधार कार्ड आदि। 
  3. आपके एकेडेमिक रेकॉर्ड्स जैसे कि प्रीवियस इयर्स की मार्कशीट्स
  4. एंट्रेंस एग्जाम स्कोरकार्ड
  5. आपके पेरेंट्स का इनकम टैक्स रिटर्न्स फॉर्म, बैंक पासबुक या फिर इनकम सर्टिफिकेट
  6. कॉलेज/यूनिवर्सिटी का Acceptance लेटर

Education Loan पर ब्याज दर क्या होता है?

Education Loan पर इंटरेस्ट रेट अलग-अलग बैंक का अलग-अलग होता है। यह आपके क्रेडिट स्कोर, चुने हुए कोर्स, और लोन अमाउंट पर डिपेंड करता है। गवर्नमेंट बैंक्स प्राइवेट बैंक्स की तुलना में इंटरेस्ट रेट कम लेती है।

Education Loan चुकाने में मुझे कितना समय लगेगा?

Education Loan का री-पेमेंट पीरियड 5 से 15 साल के बीच का होता है। कुछ केसेस में बैंक्स आपको मोरेटोरियम पीरियड (Moratorium Period) भी ऑफर करती है। कोर्स कम्पलीट हो जाने के बाद आपको लोन री-पेमेन्ट करना होता है।

Raghuvamshi Kanukruthi
Business Head at Propelld.
Check out full profile

Raghu Vamshi Kanukurthi is the Business Head of Domestic Higher Education Lending at Propelld, where he drives sales, credit strategy, and risk management for education loans that empower students from underserved backgrounds.

An IIT Madras alumnus, Raghu brings a multidisciplinary background spanning engineering design, e-commerce logistics, and aquaculture entrepreneurship. He carries an in-depth understanding of loan products and their pricing strategy. This diverse experience shapes his practical, problem-solving approach to lending innovation.

Today, he is passionate about financial inclusion, helping students bridge the gap between ambition and access with hassle-free, student-first education financing solutions.

Text LinkText Link
Read More
Read Less

General Financial Information Disclaimer

This page is intended solely for general educational and informational purposes. The content presented here does not constitute financial, legal, investment, or professional advice, and should not be relied upon as such.

Education loan terms including but not limited to interest rates, loan amounts, eligibility, collateral requirements, moratorium provisions, repayment schedules, processing timelines, and approval outcomes may vary significantly based on:

  • The policies and underwriting norms of the respective bank or NBFC
  • The applicant’s and co-applicant’s financial profile and credit history
  • The course, institution, country of study, and loan structure
  • Applicable Reserve Bank of India (RBI) guidelines and regulatory changes

Any examples, scenarios, timelines, or illustrations mentioned on this page are indicative only and are not guarantees of approval, disbursal, or identical outcomes.

Propelld operates as an RBI approved NBFC. Final decisions regarding loan sanction, pricing, documentation, and disbursal rest entirely with our lending team. 

While every effort is made to ensure accuracy and currency of information, loan policies and regulatory guidelines may change over time. Readers are strongly advised to:

  • Verify details with the concerned bank or NBFC
  • Refer to official lender communications and RBI notifications
  • Seek independent financial or legal advice where required

By using this information, readers acknowledge that financial decisions should be made based on their individual circumstances and verified sources, and not solely on general guidance provided on this page.

RBI & Regulatory Alignment Disclaimer

Title: Regulatory & Policy Reference Disclaimer

The education loan rules, disclosures, borrower rights, and regulatory references mentioned on this page are derived from publicly available guidelines, circulars, and notifications issued by the Reserve Bank of India (RBI), along with applicable lending regulations governing Non-Banking Financial Companies (NBFCs).

Propelld is an RBI-regulated NBFC and provides education loans in accordance with prevailing RBI norms and internal credit policies. However, final loan terms—including interest rates, sanctioned amounts, eligibility assessment, collateral or co-applicant requirements, moratorium structure, repayment schedules, and approval outcomes—are determined based on:

  • The applicant’s financial profile and credit assessment
  • Course, institution, and loan structure
  • Internal underwriting policies of Propelld
  • Applicable regulatory requirements in force at the time of sanction

Any regulatory explanations, interpretations, or summaries provided on this page are indicative and simplified for general understanding. They should not be treated as a substitute for official RBI notifications, lender-issued sanction letters, or legally binding policy documents.

RBI guidelines and lending regulations are subject to change from time to time. Readers are advised to:

  • Refer to the latest RBI circulars and official publications
  • Review Propelld’s sanction letter, loan agreement, and policy disclosures
  • Seek independent professional advice where clarification is required

Related Articles

Join Group for JEE & NEET Updates
Education Loan Approval in Just 2 Days

Propelld Education Loan

2 Days Disbursal
Collateral Free Loans
10X Faster than Banks
“Propelld's efficient processes & supportive team made my education financing stress free & I could focus on chasing my dreams."
Thirumalai Sankar
IIM Ahmedabad
Get Education Loan for any College in India
Thanks! We will reach out to you shortly.